देश की खबरें | मौसम केंद्र, रांची को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार

रांची, 15 जनवरी भारत के मौसम विज्ञान विभाग के 148वें स्थापना दिवस के अवसर पर “मौसम केंद्र, रांची को मौसम की सबसे सटीक भविष्यवाणी करने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र” घोषित किया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मौसम केंद्र, रांची के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद को स्थापना दिवस के अवसर पर मौसम भवन, लोदी रोड, नई दिल्ली में रविवार को आयोजित समारोह यह पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आज यह पुरस्कार रांची केन्द्र के प्रभारी आनंद को देते हुए केन्द्र के कार्यों की प्रशंसा की।

मौसम विज्ञान विभाग के रांची केन्द्र ने रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रांची शहर में अनेक स्थानों पर 50 वी.एम.एस.बी. (वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड) स्थापित किए हैं। केन्द्र प्रतिदिन अनेक बार मौसम की नवीनतम जानकारी से लोगों को अवगत कराता रहा है।

यह जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों के पास जाने के अलावा पूरे दिन वीएमएसबी में प्रदर्शित होती रहती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन के साथ समन्वय कर जनता के लिए चेतावनी अलर्ट का प्रसार कर रहा है । कृषि क्षेत्र हेतु प्रभाव आधारित पूर्वानुमान तथा फ़सल संबंधित सलाह भी केन्द्र द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में देवघर हवाई अड्डे के पिछले वर्ष 12 जुलाई से चालू होने के बाद से देवघर हवाई अड्डे के लिए मौसम सेवाएं पूरी तरह चालू हो गईं।

आनंद ने फोन पर ‘पीटीआई-’ से बातचीत में बताया कि 28 राज्यों और छह क्षेत्रीयों केंद्रों में से रांची केंद्र को सर्वश्रेष्ठ केंद्र चुना गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)