खेल की खबरें | मेस्सी ने बार्सिलोना से कहा, क्लब छोड़ना चाहता हूं

मेस्सी ने मंगलवार को बार्सिलोना से कहा कि वह क्लब को छोड़ना चाहते हैं जिससे वह लगभग दो दशक तक जुड़े रहे। वह इस सत्र में कोई ट्राफी नहीं जीत पाने और चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों करारी हार से नाखुश थे।

बार्सिलोना ने एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की कि मेस्सी ने क्लब को एक दस्तावेज भेजा है जिसमें उन्होंने क्लब छोड़ने की इच्छा जतायी है। क्लब ने हालांकि संकेत दिये कि यह मामला अदालत तक पहुंच सकता है और कहा कि वह अर्जेंटीना के इस दिग्गज को अपनी मर्जी से क्लब छोड़ने की अनुमति नहीं देगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

बार्सिलोना ने मेस्सी से कहा है कि क्लब उन्हें अपने साथ जोड़े रखना चाहता है और उसकी इच्छा है कि वह क्लब में रहते हुए ही अपने करियर का अंत करें।

मुख्य मसला मेस्सी के अनुबंध से जुड़ा उपबंध है। बार्सिलोना ने कहा कि मेस्सी ने जो दस्तावेज भेजे हैं उसमें एक उपबंध का जिक्र किया गया है जो उन्हें बिना किसी परेशानी के क्लब छोड़ने की अनुमति देता है। हालांकि क्लब ने कहा कि इस उपबंध की समयसीमा जून में समाप्त हो गयी थी और इसके लिये कानूनी सलाह लेनी होगी।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

मेस्सी के अनुबंध में 700 मिलियन यूरो का उपबंध भी शामिल है।

स्पेनिश सत्र आमतौर पर मई में समाप्त हो जाता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार वह आगे तक खिंच गया था।

मेस्सी ने इस सत्र में बार्सिलोना के कुछ फैसलों पर नाराजगी जतायी थी। उन्होंने क्लब के खेल निदेशक एरिक एबिडाल की आलोचना भी की थी जिन्होंने पिछले सप्ताह क्लब छोड़ दिया था। मेस्सी बायर्न के हाथों हार के बाद से ही चुप थे जिससे उनके भविष्य को लेकर कयास लगाये जाने लगे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)