विदेश की खबरें | ईरान परमाणु समझौते के सदस्यों ने इसे बचाने की प्रतिबद्धता जतायी

अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने के लिए प्रयास किये जाने घोषणा के बाद यह बैठक की गई है।

बैठक की अध्यक्षता यूरोपीय संघ की प्रतिनिधि हेल्गा श्मिड ने की।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: रूस नवंबर या दिसंबर में बड़े पैमाने पर शुरू करेगा वैक्सीनेशन.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, '' वर्तमान चुनौतियों के बावजूद सभी प्रतिभागी ईरान समझौते को बचाने और इसका पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का तरीका खोजने के लिए एकजुट हैं।''

ईरान के प्रतिनिधि अब्बास अर्घची ने बातचीत के बाद कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, बैठक से पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिकी कदम के विषय पर फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों के साथ ''निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण चर्चा होगी।''

यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2018 में तथाकथित संयुक्त व्यापक कार्य योजना से अमेरिका को यह कहते हुए अलग कर लिया था कि यह एक बुरा सौदा था और इस पर फिर से चर्चा करने की आवश्यकता है।

इस सौदे के तहत ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध के बदले आर्थिक प्रोत्साहन का वादा किया गया था लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की बहाली के बाद अन्य देश ईरान को वह सहायता प्रदान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जो वह चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)