खेल की खबरें | महरीन, कार्तिक और लावण्या की ‘यूएस किड्स वर्ल्ड टीन चैम्पियनशिप’ में अच्छी शुरुआत

पाइनहर्स्ट (अमेरिका), 28 जुलाई महरीन भाटिया, कार्तिक सिंह और लावण्या गुप्ता ने भारतीय दल को यहां ‘यूएस किड्स वर्ल्ड टीन चैम्पियनशिप’ के पहले दिन शानदार शुरुआत करायी।

महरीन दो महीने पहले यूएस किड्स यूरोपियन चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थीं। उन्होंने यहां बालिका अंडर-14 वर्ग में अपना अभियान तीन अंडर 69 के कार्ड से शुरु किया।

हाल में एफसीजी कालावे वर्ल्ड जूनियर 2023 चैम्पियनशिप जीतने वाले कार्तिक सिंह लड़कों के अंडर-13 वर्ग में संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

वहीं इसी वर्ग में अन्य दो भारतीय बच्चों विहान जैन और अर्शवंत श्रीवास्तव की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

लावण्या पहले दिन शीर्ष पांच में रहने वाली तीसरी भारतीय रहीं। बालिका 15-18 वर्ग में संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रही हैं।

इस प्रतियोगिता में 10 भारतीय बच्चे खेल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)