एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक, आर्थिक वृद्धि, जीएसटी क्षतिपूर्ति पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंद्रहवां वित्त आयोग शुक्रवार को अपनी आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक करेगा। बैठक में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि, जीएसटी क्षतिपूर्ति और राजकोषीय घाटे को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।

जरुरी जानकारी | वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक, आर्थिक वृद्धि, जीएसटी क्षतिपूर्ति पर होगी चर्चा

नयी दिल्ली, तीन सितंबर पंद्रहवां वित्त आयोग शुक्रवार को अपनी आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक करेगा। बैठक में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि, जीएसटी क्षतिपूर्ति और राजकोषीय घाटे को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ एक दिवसीय बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

बयान में कहा गया है कि बैठक में जीडीपी वृद्धि, केंद्र और राज्यों के करों में वृद्धि, जीएसटी (माल एवं सेवा कर) क्षतिपूर्ति, राजस्व घाटा अनुदान और राजकोषीय घाटे में कमी लाने के विषयों पर चर्चा होगी।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है कि जब देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत घटी है। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

इसके अलावा राजकोषीय घाटा जुलाई के अंत में ही में बजट अनुमान को पार कर गया है।

केंद्र का राजकोषीय घाटा अप्रैल-जुलाई के दौरान 8.21 लाख करोड़ रुपये यानी बजट अनुमान का 103 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में राजकोषीय घाटा 7.96 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है।

बैठक में राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के दौरान जीसटी राजस्व में 2.35 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिये राज्यों को दो विकल्प दिये हैं। इसके तहत या तो वे विशेष सुविधा के तहत रिजर्व बैंक से या फिर बाजार से कर्ज ले सकते हैं।

राज्यों का जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में अप्रैल-जुलाई के दौरान 1.50 लाख करोड़ रुपये का बकाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).