नयी दिल्ली, पांच सितंबर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आईआईटी फ्लाईओवर पर बंदूक के जोर पर पायलट से लूटपाट और मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार 22 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, शातिर अपराधी पी सिल्वा चोरी, लूटपाट और झपटमारी के 12 से अधिक मामलों में शामिल पाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी जेल से ही दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में कथित तौर पर अपना ''ठक-ठक'' गिरोह संचालित कर रहा था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, '' सिल्वा की अवैध गतिविधियों और उसके द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच के लिए अंबेडकर नगर पुलिस थाने में मकोका के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।''
यह भी पढ़े | Chemical layer Mask: लोगों के बीच आ गया केमिकल लेयर वाला मास्क, कोरोना महामारी से बचने में मिलेगी मदद.
मदनगीर निवासी सिल्वा को पायलट से लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
पायलट दो-तीन जून की मध्यरात्रि को फरीदाबाद से अपने कार्यालय की कैब से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को जा रहा था। इसी दौरान सिल्वा और उसके साथियों ने कैब का पीछा कर उन्हें आईआईटी फ्लाईओवर पर रोक लिया और पायलट का पर्स लूट लिया, जिसमें 10,000 रुपये एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY