जरुरी जानकारी | मैक्स फैशन अगले वित्त वर्ष तक भारत में 100 दुकानें खोलेगी

नयी दिल्ली, एक अगस्त विविध कारोबार से जुड़ा लैंडमार्क समूह की इकाई मैक्स फैशन ने केरल के कोच्चि में देश में अपनी सबसे बड़ी दुकान खोली है। इसके साथ कंपनी ने अगले वित्त वर्ष तक भारत में 100 नई दुकानें खोलने की योजना बनायी है।

दुबई की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला मैक्स फैशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मैक्स फैशन केरल के कोच्चि में नया स्टोर शुरू किया है। कुल 25,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह कंपनी का सबसे बड़ा स्टोर है।

देश के लगभग 200 शहरों में मौजूद मैक्स फैशन ने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष 2024-25 तक देश में 100 नई दुकानें खोलेगी। ये दुकानें महानगरों के अलावा अन्य शहरों में खोली जाएगी।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि इन दुकानों में वह कितना निवेश करेगी।

मैक्स फैशन इंडिया के उप-मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित चांदना ने कहा कि हम कोच्चि में अपना सबसे बड़ा भारतीय स्टोर खोलकर बहुत खुश हैं। हमारा यह भारत में 465वां और वैश्विक स्तर पर 850वां स्टोर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)