Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.34 लाख करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,34,139.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26 प्रतिशत के नुकसान में रहा.
नयी दिल्ली, 25 सितंबर : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,34,139.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26 प्रतिशत के नुकसान में रहा. समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., बजाज फाइनेंस और आईटीसी को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,558.31 करोड़ रुपये घटकर 16,50,307.10 करोड़ रुपये पर आ गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 25,544.89 करोड़ रुपये घटकर 8,05,694.57 करोड़ रुपये रह गई.
अडाणी ट्रांसमिशन का बाजार मूल्यांकन 24,630.08 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,31,662.20 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 18,147.49 करोड़ रुपये टूटकर 6,14,962.99 करोड़ रुपये पर आ गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,950.94 करोड़ रुपये घटकर 4,91,255.25 करोड़ रुपये रह गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 9,458.65 करोड़ रुपये घटकर 10,91,421.84 करोड़ रुपये रह गई. इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 5,848.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,74,463.54 करोड़ रुपये रह गया. यह भी पढ़ें : Pune: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले अभी भी बाहर घूम रहे हैं, यह कानून व्यवस्था की विफलता है: आदित्य ठाकरे
इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 35,467.08 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,29,525.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 20,381.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,29,198.61 करोड़ रुपये रही. बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 13,128.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,54,477.56 करोड़ रुपये रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, अडाणी ट्रांसमिशन और आईटीसी का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

