नयी दिल्ली, 26 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बुधवार को दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।
बादल (95) का मंगलवार को मोहाली में निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
मनमोहन सिंह ने बादल के पुत्र और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भेजे गए अपने शोक संदेश में कहा है कि बादल एक दिग्गज नेता थे जिन्होंने पंजाब की राजनीति में कई दशकों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा, ‘‘लंबे राजनीतिक व प्रशासनिक करियर में वह पांच बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने किसानों और समाज के कमजोर तबकों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।’’
मनमोहन सिंह के मुताबिक, उनकी कई मुद्दों पर प्रकाश सिंह बादल के साथ संवाद की सुखद स्मृतियां है।
उन्होंने बादल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY