Manipur Jiribam Massacre: जिरीबाम हत्याकांड के तीन और पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोलियों के घाव और गंभीर चोटें पाई गईं
मणिपुर के जिरीबाम हत्याकांड के शेष तीन पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और कई गोलियों के घाव के निशान का पता चला है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिरीबाम हत्याकांड में दो महिलाओं और एक बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले ही जारी की जा चुकी है.
इंफाल, 27 नवंबर : मणिपुर के जिरीबाम हत्याकांड के शेष तीन पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और कई गोलियों के घाव के निशान का पता चला है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिरीबाम हत्याकांड में दो महिलाओं और एक बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले ही जारी की जा चुकी है.
गौरतलब है कि 17 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा इलाके से तीन महिलाओं और तीन बच्चों का अपहरण कर लिया था. यह भी पढ़ें : Haryana Shocker: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
इसके कुछ दिनों के बाद उनके शव जिरीबाम जिले में जिरी नदी और असम के कछार में निकटवर्ती बराक नदी में पाए गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

