एजेंसी न्यूज

Haryana Shocker: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Haryana Shocker: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नूंह (हरियाणा), 28 नवंबर : हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को दर्ज पुलिस शिकायत में आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि बुलंदशहर में एक रिश्तेदार के घर से लौटने पर उसने एक कमरे से अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनी. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कटरा में की प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

पुलिस ने बताया कि जब महिला कमरे में दाखिल हुई तो उसने अपने पति को बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया. पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया .

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).