देश की खबरें | मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, एक अक्टूबर मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को शनिवार को चेन्नई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गणेशन के पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है।

राज्यपाल के असहज महसूस करने की शिकायत पर उन्हें एक कारपोरेट अस्ताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि उनका इलाज किया जा रहा है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और गणेशन के करीबी ने कहा, ‘‘वह निजी दौरे पर यहां आये थे। उनके दिल में ब्लॉक का पता चला है। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।’’

सांसद रह चुके गणेशन भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)