कोच्चि, 16 मई केरल के कोच्चि में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इससे कुछ दिन पहले राज्य के एक अस्पताल में एक मरीज़ ने एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 24 वर्षीय डोयल को सोमवार देर रात घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह वेट्टेकुन्नम का रहने वाला है।
सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद आरोपी इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज आया था।
अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, जब वह अस्पताल आया, तब से ही अजीब तरीके से व्यवहार कर रहा था। उसने इलाज करने आए डॉक्टर के साथ मारपीट करने की कोशिश की।
घटना का एक कथित वीडियो मंगलवार सुबह वायरल हो गया। इसमें डोयल को डॉक्टर एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से बहस करते हुए और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है।
बाद में अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू किया और कलामस्सेरी थाने की पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि भारतीय दंड संहिता और अस्पताल संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY