जींद (हरियाणा), 18 अक्टूबर जिले की सदर थाना सफीदों पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
किशोरी के पिता द्वारा 13 अक्टूबर को दी गई तहरीर के हवाले से पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय बेटी 11 अक्टूबर रात की रात अचानक लापता हो गई और तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला।
तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव लुहारी राघव निवासी उसके रिश्तेदारों सन्नी, उसके पिता कृष्ण, मां संतरो ने गांव के ही वेदपाल के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण किया है।
सदर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया और कार्रवाई के दौरान किशोरी को बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी के बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पहले से भारतीय दंड संहिता की धाराओं में दर्ज मामले में पॉक्सो कानून की धाराएं जोड़ी गई हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी से पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY