देश की खबरें | यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति बांग्लादेश का अवैध प्रवासी: केरल पुलिस

अलप्पुझा, सात सितंबर केरल के अलप्पुझा जिले में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में हाल में गिरफ्तार एक प्रवासी श्रमिक पड़ोसी बांग्लादेश का रहने वाला है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

अरथुंकल पुलिस ने 23 अगस्त को लड़की के घर में घुसकर यौन उत्पीड़न करने के आरोपी आरिफ-उल-इस्लाम (26) को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस्लाम, इलाके में कूड़ा बीनने का काम करता था।

पुलिस ने कहा कि छह सितंबर को इस्लाम को हिरासत में लिया गया और विस्तृत जांच में पता चला कि आरोपी ने इस साल जून में बगैर वैध पासपोर्ट या वीजा के भारत में प्रवेश किया था।

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच में पाया कि इस्लाम बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)