मुहिद्दीन (76) ने कहा कि उच्च न्यायालय ने उनकी बर्सतु पार्टी के लिए रिश्वत में 23.25 करोड़ रिंगिट (पांच करोड़ डॉलर) प्राप्त करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के चार आरोपों को पलटने के उनके आवेदन के पक्ष में फैसला सुनाया। उन पर मार्च में आरोप लगाया गया था और अब भी 20 करोड़ रिंगिट (4.3 करोड़ डॉलर) से जुड़े धन शोधन के तीन आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मैंने शुरू से ही कहा है कि ये राजनीति से प्रेरित आरोप हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है... और आज यह साबित हो गया है कि ये झूठे आरोप थे।”
उनके वकील, हिस्यम तेह पोह तेइक ने कहा कि अदालत बचाव पक्ष की इस दलील से सहमत है कि आरोप कानूनी रूप से दोषपूर्ण थे और अपराध कैसे किए गए, इसकी जानकारी नहीं है। तेह ने कहा कि चार मुख्य आरोपों के खत्म हो जाने के बाद उन्हें विश्वास है कि धन शोधन के अन्य तीन आरोप टिक नहीं पाएंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY