देश की खबरें | महाराष्ट्र में युवती से सामूहिक बलात्कार, फिर ज़हर देकर हत्याः परिवार का आरोप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 20 वर्षीय युवती को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर ज़हर देकर उसकी हत्या कर दी गई।

परोला थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि युवती के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वह शनिवार को लापता हो गई थी। उन्हें रविवार शाम को पता चला कि वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़े | जमानत के बाद रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी बोले- यह गैरकानूनी गिरफ्तारी थी: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिवार का आरोप है कि युवती को ज़हर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब युवती की हालत नाजुक हो गई तो उसे धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: उमा भारती के तेजस्वी सरकार नहीं चला सकते वाले बयान पर मनोज झा का पलटवार, कहा-बिहार को समझिए, ये बदलाव का जनादेश है.

परिवार का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे ज़हर दे दिया।

अधिकारी ने कहा, "हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध ने दावा किया है कि उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।

अधिकारी ने बताया कि मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है तथा मामले की जांच उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)