जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री दिसंबर में 16 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की दिसंबर, 2024 में कुल वाहन बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 69,768 इकाई हो गई।
नयी दिल्ली, एक जनवरी वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की दिसंबर, 2024 में कुल वाहन बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 69,768 इकाई हो गई।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दिसंबर महीने के बिक्री आंकड़ों की सूचना दी। दिसंबर, 2023 में कंपनी ने कुल 60,188 वाहन बेचे थे।
एमएंडएम के अध्यक्ष (वाहन खंड) विजय नाकरा ने कहा कि पिछले महीने कंपनी ने 41,424 यात्री वाहनों की बिक्री की जो एक साल पहले की समान अवधि के 35,174 के आंकड़े की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।
नाकरा ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 का समापन हमारे लिए शानदार रहा। हम वाहन क्षेत्र में डाऊ जोंस सस्टेनेबिलिटी सूचकांक का वैश्विक अगुवा दर्जा पाने वाली इकलौती भारतीय कंपनी बन गए।’’
पिछले महीने कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 22,943 इकाई हो गई। ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 22,019 इकाई रही लेकिन इसका निर्यात 17 प्रतिशत गिरकर 924 इकाई रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

