जरुरी जानकारी | महिंद्रा फाइनेंस का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 28 जनवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 63 प्रतिशत बढ़कर 899 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 553 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एक बयान के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में महिंद्रा फाइनेंस की कुल आय सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 4,144 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसने तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन की मांग में तेजी का फायदा उठाते हुए 16,467 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया, जो सालाना आधार पर सात प्रतिशत की वृद्धि है।

इसके साथ ही वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल कर्ज वितरण करीब 42,370 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)