एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: तालाब में डूबने से महिला और किशोरी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मुधोली गांव में एक महिला और 15 वर्षीय एक लड़की की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: तालाब में डूबने से महिला और किशोरी की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंद्रपुर, नौ अगस्त महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के मुधोली गांव में एक महिला और 15 वर्षीय एक लड़की की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अनिशा चौधरी (22) और पूर्णिमा चौधरी के रूप में की गई। दोनों भद्रावती तहसील के एक गांव में रहती थीं।

भद्रावती पुलिस थाने के निरीक्षक सुनील सिंह पवार ने कहा,“वे दोनों एक ग्रामीण के खेत पर काम करने गई थीं।अपने काम के बाद, वे हाथ धोने के लिए तालाब पर गईं लेकिन उसमें गिर गईं। बाद में कुछ लोगों को तालाब के पास उनका सामान मिला लेकिन वे दोनों नहीं मिलीं।”

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरु किया लेकिन पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पवार ने बताया कि अगले दिन दोनों के शव तालाब में तैरते पाए गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).