एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में कुछ स्थानीय लोगों ने पानी की मोटर चोरी करने के संदेह में दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी.

Maharashtra Shocker: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या
Mob Lynching Photo Credits: File Image

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 फरवरी : ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में कुछ स्थानीय लोगों ने पानी की मोटर चोरी करने के संदेह में दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक भगत ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दुर्गादेवी पाड़ा में सूरज परमार (25) और सूरज कोरी (22) के शव पड़े होने की सूचना दी. भगत ने कहा, ‘‘घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों पानी की मोटर चुराकर भागते दिख रहे हैं और कुत्ते उन पर भौंक रहे हैं. इस शोर के कारण कुछ लोग जाग गए. उन्होंने दोनों का पीछा किया और उनकी पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई.’’ यह भी पढ़ें : Suhani Bhatnagar Death Cause Revealed: सुहानी भटनागर की मौत की वजह का हुआ खुलासा, डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं दंगल एक्ट्रेस

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों की मौत आंतरिक चोट लगने के कारण खून बहने से हुई. उन्होंने कहा कि यह भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का संदिग्ध मामला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).