मुंबई, 17 सितंबर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र अक्टूबर 2019 से इस साल जून तक राज्यों के बीच प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आवक में सबसे ऊपर है, जबकि गुजरात तीसरे स्थान पर रहा।
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावे पर सवाल उठाया।
फडणवीस ने दावा किया था कि जब महा विकास अघाड़ी सरकार सत्ता में थी (नवंबर 2019 से जून 2022 तक), उस दौरान महाराष्ट्र एफडीआई आकर्षित करने में गुजरात से पीछे था।
विपक्षी नेता ने आरोप लगाया कि वेदांत-फॉक्सकॉन की मेगा सेमीकंडक्टर परियोजना गुजरात को मिल जाए, इसके लिए राज्य सरकार ने महाराष्ट्र को पीछे करने का काम किया।
सावंत ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए पूछा, ''जब हम पहले से ही शीर्ष पर हैं, तो आप हमें आगे कैसे ले जाएंगे?''
उन्होंने ट्वीट किया कि संशोधित अनुमान के अनुसार वर्ष 2021-22 में महाराष्ट्र का राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 31,97,000 करोड़ रुपये था, जबकि गुजरात का 19,44,107 करोड़ रुपये था।
इस आरोप पर फडणवीस ने पहले कहा था, ''गुजरात पाकिस्तान में नहीं है। वह हमारा भाई है। यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।'' उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, पिछले दो वर्षों में हमारी स्थिति पिछड़ गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY