देश की खबरें | महाराष्ट्र : जाने-माने समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी रवींद्र वैद्य का निधन

पालघर, 26 मई जाने-माने समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी रवींद्र वैद्य का महाराष्ट्र के पालघर जिले में उनके आवास पर 97 वर्ष की आयु में शुक्रवार तड़के निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे।

एक समाजवादी नेता वैद्य ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और जेल गए। उन्होंने पालघर में पूर्ववर्ती रियासत जवाहर में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए काम किया और ग्रामीणों तथा किसानों के अधिकारों के लिए सरकार से लड़ाई लड़ी।

पूर्व पत्रकार वैद्य ने गोवा मुक्ति आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वैद्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वैद्य ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, आदिवासियों के मुद्दों को उठाया और आपातकाल के दौरान जेल गए।

वैद्य के परिवार में उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)