देश की खबरें | महाराष्ट्र : मदरसों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी के मामले पर राकांपा ने भाजपा पर निशाना साधा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को भाजपा पर उसके एक विधायक द्वारा मदरसों की सरकारी मदद रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी को लेकर निशाना साधा।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को मुंबई के कांदिवली पूर्व से भाजपा विधायक अतुल भटखालकर ने उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में उनसे सरकार द्वारा वित्तपोषित मदरसों को बंद करने का साहस दिखाने और स्वयं को हिन्दुत्व समर्थक प्रमाणित करने की मांग की थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 11,447 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की तादात बढ़कर 15,76,062 हुई, अब तक 41,502 मरीजों की मौत: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मलिक ने कहा कि भाजपा ने यह मुद्दा राजनीतिक तौर पर और लोगों को बांटने के प्रतिशोधी उद्देश्य से उठा रही है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्यों नहीं उसने इस दिश में कदम उठाया जबकि वह वर्ष 2019 से सत्ता में थी।

एक वीडियो संदेश में मलिक ने कहा कि राज्य सरकार मदरसों में गणित, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने वालों को पांच हजार रुपये महीने का मानदेय देती है ताकि यहां के पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाया जा सके।

यह भी पढ़े | NEET Result 2020 Declared: नीट परीक्षा के नतीजे घोषित, ओडिशा के छात्र शोएब आफताब ने 720 अंको के साथ रचा इतिहास, ntaneet.nic.in पर ऐसे चेक रिजल्ट.

मंत्री ने कहा कि यह योजना उस समय लागू थी जब देवेंद्र फडणवीस सरकार भी सत्ता थी और भाजपा को इस तरह की मांग करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह मांग राजनीतिक उद्देश्य से की जा रही है। भाजपा इस तरह की मांग प्रतिशोधात्मक रवैये, राजनीतिक नफरत फैलाने, लोगों को बांटने और मुख्यमंत्री को चुनौती देने के लिए कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)