देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री ने पुणे में लाठी चलाने में माहिर 85 साल की वॉरियर आजी से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को पुणे में लाठी चलाने की कला में माहिर 85 वर्षीय ‘वॉरियर आजी’ से भेंट की।

गौरतलब है कि शांताबाई पवार ने लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार का पेट पालने के लिए पुणे की सड़कों पर लाठी चलाने का करतब दिखाकर लोगों से मदद ली थी। उनके ये वीडियो वायरल हुए और इंटरनेट पर खूब पसंद किए गए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के चलते बिहार विधानसभा का 3 दिवसीय सत्र 3 अगस्त से पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में कियाआयोजित जाएगा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वॉरियर आजी के नाम से मशहूर हुईं पवार के परिवार में कुछ अनाथ बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें वो अपने पास रखती हैं और उनकी देखभाल करती हैं।

देखमुख ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे 85 वर्षीय शांताबाई पवार, पुणे की वॉरियर आजी से उनके आवास पर मिलने का सौभाग्य मिला। मैंने कई लोगों से सुना था कि कैसे अपनी जीविका चलाने के लिए वह लाठी चलाती हैं। उनसे मिलकर मुझे प्रेरणा मिली और संतोष हुआ। मैंने पार्टी की ओर से उन्हें एक नवारी साड़ी और एक लाख रुपये भेंट किए।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

पवार का वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता रितेश देशमुख सहित कई लोगों ने उनकी सहायता की पेशकश की। देशमुख ने ही ट्विटर पर उन्हें वॉरियर-आजी का नाम दिया।

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पुणे पुलिस की भरोसा शाखा ने लॉकडाउन के दौरान हमारे समाज के 15 हजार वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करके मिसाल कायम की है। मुझे यकीन है कि भरोसा शाखा आने वाले दिनों में भी जनता की मदद करना जारी रखेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)