देश की खबरें | महाराष्ट्र : भारी बारिश से ठाणे, पालघर में निचले इलाके डूबे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे/पालघर, पांच अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार रात से लगातार हुई भारी बारिश के कारण ठाणे और पालघर जिलों के कई निचले इलाके डूब गए। जिले के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट राजेंद्र पाटिल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ठाणे और पालघर में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बाढ़ के कारण रायगढ़ के सोन्याची वाड़ी गांव में फंसे करीब 75 लोगों में से 23 को किया गया रेस्क्यू: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पालघर में आपदा नियंत्रण कक्ष से मिल रही खबरों के अनुसार दहाणू, जव्हार और विक्रमगढ़ में भारी बारिश हुई जबकि वसई-विरार क्षेत्र में जलभराव देखा गया।

बहरहाल जिले में बारिश से संबंधित घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: गृहमंत्री अमित शाह बोले-राम मंदिर निर्माण असंख्य रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग-संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम.

इस बीच ठाणे जिले के अलग-अलग हिस्सों में पेड़ गिरने और वाहन क्षतिग्रस्त होने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे, कल्याण और भिवंडी शहरों में भारी बारिश से नाले भर गए और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

कदम ने बताया कि इसके अलावा ठाणे शहर के ओवाले इलाके में एक अस्पताल की दीवार एक मकान पर गिर गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक 66.8 मिलीमीटर जबकि पालघर में इस दौरान 265.44 मिमी. बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)