नागपुर, 29 दिसंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ‘ऑटो-डीसीआर’ पद्धति का इस्तेमाल कर झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं में तेजी लाने पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को दूर करने के लिए प्रक्रियाओं का ऑडिट भी किया जा रहा है।
राज्य विधान परिषद में फडणवीस ने यह भी कहा कि झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के मद्देनजर मृतकों के साथ-साथ अपात्र लोगों के नामों को हटाने के लिए आधार कार्ड के सत्यापन सहित अन्य जांच की जा रही है।
उन्होंने सदन में कहा, ‘‘झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। ऑटो-डीसीआर पद्धति का उपयोग करके जल्द स्वीकृति दी जा रही है। (अनुमोदन की) स्वचालित प्रक्रिया का ऑडिट किया जा रहा है।’’
‘ऑटो-डीसीआर’ को भवन योजना एवं भवन योजना अनुमोदन प्रबंधन प्रणाली की स्वचालित जांच के रूप में भी जाना जाता है।
यह परियोजनाओं के ‘कैड डिजाइन को स्कैन’ करने और अनुमोदन देने में नगर निकायों की मदद करने में उपयोग होने वाला एक अनूठा सॉफ्टवेयर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY