देश की खबरें | कोरोना से आत्मसुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए अभियान चला रही है महाराष्ट्र सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार का ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान लोगों को कोविड-19 के खिलाफ जंग में आत्म-सुरक्षा के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ठाकरे ने बीएमसी को छोड़कर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के सभी नगर निगमों और परिषदों के नगरसेवकों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मंगलवार को शुरु हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर हरियाणा कंट्रोलिंग अथॉरिटी का बड़ा फैसला, प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी लाइसेंसधारकों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ाई.

अभियान के तहत, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त स्वंयसेवक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे और लोगों के शरीर के तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की जांच करेंगे।

सरकार ने कहा कि कोविड​​-19 के संदिग्ध रोगियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े | कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की मोदी सरकार से मांग, एमपीलैड्स फंड को जल्द से जल्द बहाल किया जाए: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकरे ने कहा, ‘‘ ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान लोगों को आत्म-सुरक्षा के महत्व को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘राज्य में स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन कोविड​​-19 के प्रसार की श्रृंखला तोड़ना जरुरी है। इसके लिए हमें नोवेल कोरोनो वायरस के साथ रहना सीखना होगा और अपनी जीवन शैली बदलनी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

अभियान के पहले चरण में, सरकार ने महीने में दो बार 2.25 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए गैर-सरकारी संगठनों और निर्वाचित प्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी।

अभियान का पहला चरण 10 अक्टूबर को समाप्त होगा और दूसरा चरण 12 से 24 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

बैठक में राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्य सचिव संजय कुमार, ठाणे के मेयर नरेश महस्के और अन्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)