Maharashtra: बुजुर्ग महिला और उसका बेटा घर में मृत मिले, पुलिस जाँच में जुटी
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कामोठे में बुधवार को 70-वर्षीय महिला और उसका बेटा अपने फ्लैट के अंदर मृत पाए गए और जब उनके शव बरामद किए गए तो घर में चारों ओर रसोई गैस फैली हुई थी.
ठाणे, 2 जनवरी : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कामोठे में बुधवार को 70-वर्षीय महिला और उसका बेटा अपने फ्लैट के अंदर मृत पाए गए और जब उनके शव बरामद किए गए तो घर में चारों ओर रसोई गैस फैली हुई थी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गीता भूषण जग्गी और उनके बेटे जितेंद्र (45) के रूप में हुई है. नवी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शाम करीब चार बजे गीता के रिश्तेदार उनसे मिलने आए. यह भी पढ़ें : खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार
घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और बार-बार खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो सूचना पर पहुंचे पुलिस तथा दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बरामद किए.
संबंधित खबरें
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
\