देश की खबरें | खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद पुलिस ने खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर राज्य के कई जिलों के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग करने के आरोप में बुधवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), एक जनवरी गाजियाबाद पुलिस ने खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर राज्य के कई जिलों के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग करने के आरोप में बुधवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादाबाद के कांठ रोड निवासी अनस मलिक के रूप में हुई है।
उसने बताया कि खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताते हुए आरोपी ने आठ नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के जिलाधिकारियों को ‘‘आधिकारिक’’ पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी।
पत्रों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि मलिक का आयोग से कोई लेना देना नहीं है।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) सच्चिदानंद ने मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसने स्थानीय अधिकारियों को गुमराह करने के लिए अपनी फर्जी बताई थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान मलिक ने खुलासा किया कि उसने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और चालक के तौर पर काम करता था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

