देश की खबरें | महाराष्ट्र: कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।
मुंबई, एक अप्रैल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आदिवासी प्रकोष्ठों ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। पटोले ने कहा कि इसी तरह के प्रदर्शन राज्य के अन्य हिस्सों में भी हुए।
पटोले ने पत्रकारों से कहा, “राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश को एक व्यक्ति के हवाले कर दिया है जो देश को बेच रहा है। जब सत्ता एक व्यक्ति के हाथ में केंद्रित हो जाती है, तो यह तानाशाही की ओर ले जाती है। यह लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है।”
उन्होंने दावा किया, “प्रधानमंत्री मोदी चीन के सैनिकों की घुसपैठ पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि गांधी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। महंगाई जैसे प्रमुख मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि गांधी, गौतम अडाणी समूह के संदर्भ में, मोदी-अडाणी मुद्दे के बारे में बोलने की कोशिश कर रहे हैं।
पटोले ने कहा, “सूरत की अदालत में दुर्भावनापूर्ण इरादे से (गांधी के खिलाफ) एक मामला दायर किया गया, फिर उन्हें दोषी ठहराया गया और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

