देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकर राव चह्वाण की सराहना की

मुंबई, 14 जुलाई कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकर राव चह्वाण के जन्म शताब्दि वर्ष के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन पर लिखे एक पुस्तक का विमोचन किया तथा उनकी सराहना की ।

ठाकरे ने चह्वाण को एक अनुशासक, सख्त प्रशासक एवं जल विशेषज्ञ करार दिया । चह्वाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर भी अपनी सेवायें दी थी ।

यह भी पढ़े | राजस्थान कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया का गहलोत पर हमला, कहा- पहले विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाए सरकार: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चह्वाण के बेटे अशोक चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवायें दे चुके हैं और ठाकरे की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं ।

ठाकरे ने कहा, 'वह (चह्वाण) अनुशासक थे। अगर कोई इस पुस्तक का इंडेक्स पढ़ता है तो वह देख सकता है कि वह किस प्रकार मिट्टी से जुड़े थे। वह एक अनुशासक, सख्त प्रशासक एवं जल विशेषज्ञ थे।'

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi Bungalow Row: प्रियंका गांधी ने हरदीप पुरी से कहा- तथ्य नहीं बदलते, मैंने कोई अनुरोध नहीं किया.

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले, विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निम्बालकर, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मंत्रिगण — अशाोक चह्वाण, एकनाथ शिंदे, बाला साहेब थोराट अनिल देशमुख एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे ।

इस दौरान अजित पवार ने चह्वाण की तारीफ करते हुये उन्हें महाराष्ट्र के जल क्रांति का जनक बताया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)