देश की खबरें | महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावित्रीबाई फुले के जन्मस्थान सतारा में उनके स्मारक के निर्माण को मंजूरी दी

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जन्मस्थान सतारा जिले में उनके स्मारक के निर्माण के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी और इसके लिए 142.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया।

यह स्मारक सतारा के खंडाला तालुका के नायगांव गांव में बनाया जाएगा।

एक महिला प्रशिक्षण केन्द्र को भी स्वीकृति दी गई है तथा इसके लिए 67.17 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्मारक बनाए जाने की घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि महिला प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रयासों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। सतारा के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति केंद्र के प्रबंधन, प्रशासन व प्रशिक्षण कार्यक्रम के कार्यान्वयन पर काम करेगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने भंडारा जिले में गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना के लिए 25,972.69 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)