तीन राउंड रोबिन मैचों को ‘यूरोपियन सोलिडेरिटी कप’ नाम दिया गया है और कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे हजारों चिकित्साकर्मियों और सहयोगियों को इन मैचों के टिकट मिलेंगे।
इंटर मिलान और बायर्न के बीच मुकाबला मिलाना में खेला जाएगा जबकि रीयाल और बायर्न मिलान में भिड़ेंगे। बायर्न और मैड्रिड की टीमें म्यूनिख में आमने सामने होंगी।
वर्ष 2021 का कार्यक्रम तैयार होने और प्रशंसकों को स्टेडियम में मैच देखने जाने की स्वीकृति मिलने पर इन मैचों की तारीखों की घोषणा की जाएगी।
इन मैचों से होने वाली कमाई इटली और स्पेन में मेडिकल सुविधाओं के लिए दान दी जाएगी जो यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल हैं।
रीयाल मैड्रिड ने बयान में कहा, ‘‘इसका लक्ष्य यूरोप के लोगों के बीच एकता का संदेश देना है।’’
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY