एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लौरा सीजमंड से हारीं मैडिसन कीज, विम्बलडन से एक और वरीय खिलाड़ी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इससे महिला वर्ग में शीर्ष छह में से केवल एक खिलाड़ी ही शुरूआती हफ्ते के अंत से पहले टूर्नामेंट में बनी हुई हैं जो पहले नंबर पर काबिज आर्यना सबालेंका हैं। वह शुक्रवार को 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू से भिड़ेंगी।

खेल की खबरें | लौरा सीजमंड से हारीं मैडिसन कीज, विम्बलडन से एक और वरीय खिलाड़ी बाहर

इससे महिला वर्ग में शीर्ष छह में से केवल एक खिलाड़ी ही शुरूआती हफ्ते के अंत से पहले टूर्नामेंट में बनी हुई हैं जो पहले नंबर पर काबिज आर्यना सबालेंका हैं। वह शुक्रवार को 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू से भिड़ेंगी।

दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ, तीसरे नंबर की खिलाड़ी जेसिका पेगुला, चौथे नंबर की खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी और पांचवें नंबर की खिलाड़ी झेंग किनवेन पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

पुरुष वर्ग में कई उलटफेर देखने को मिले जिसमें 13 वरीय खिलाड़ियों के पहले दौर में बाहर होने का विम्बलडन रिकॉर्ड भी शामिल है।

जर्मनी की सीजमंड का सामना अब 101वीं रैंकिंग पर काबिज अर्जेंटीना की सोलना सिएरा से होगा।

पुरुष वर्ग में बेन शेल्टन ने दूसरे दौर में रिंकी हिजिकाता को शिकस्त दी।

वहीं चार बार की मेजर खिताब विजेता नाओमी ओसाका का विम्बलडन में सफर तीसरी बार तीसरे दौर में समाप्त हो गया जिन्हें अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा ने मात दी।

अमेरिका की 13वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा ने चौथे दौर में प्रवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).