देश की खबरें | मध्यप्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में आठ लाख की इनामी महिला नक्सली मारी गयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बालाघाट (मप्र), सात नवंबर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 वर्षीय महिला नक्सली को मार गिराया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा इस महिला नक्सली पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस मुठभेड़ में मारी गयी महिला नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की निवासी शारदा के तौर पर की गयी है।

यह भी पढ़े | MP By-Election Exit Poll 2020: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-18, कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने के अनुमान.

उन्होंने बताया कि इस नक्सली की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश पुलिस ने तीन और छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, शारदा दोनों राज्यों में कुल 18 आपराधिक मामलों में वांछित थी।

एसपी ने बताया कि खटिया-मोचा दलम की सदस्य शारदा के खिलाफ मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट और मंडला जिले में नौ मामला जबकि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आठ और राजनांदगांव जिले में एक मामला दर्ज था।

यह भी पढ़े | Bihar Exit Polls Result 2020: अगर बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार तो तेजस्वी बनाएंगे इतिहास, तोड़ेंगे दिग्गजों का रिकॉर्ड.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से नक्सली के शव के पास 12 बोर की एक राइफल, जिंदा कारतूस और कुछ खाली कारतूस बरामद किये हैं।

एसपी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर बैहर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मलखेड़ी के जंगल में शुक्रवार रात को यह मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि 25-30 नक्सली हिंसा की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आये हैं। इसके बाद हमने कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिये कहा, लेकिन आत्मसमर्पण के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके जवाब में हमारी ओर से भी गोलियां दागी गयीं।’’

उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे और मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह तलाश में नक्सली शारदा को वहां मृत पाया गया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते जिले हैं और नक्सल समस्या से प्रभावित हैं।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)