देश की खबरें | रसोई गैस सिलेंडर फटा, मां और दो बेटों की मौत
जियो

रायगढ़, एक जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बेटों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी यहां जानकारी दी ।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के सारंगढ़ क्षेत्र में आज सुबह घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बेटों की मौके पर मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | Indian Railways starts 200 Special Trains: रेल सेवाएं आंशिक रूप से फिर शुरू, आज रात वाराणसी के लिए पहली ट्रेन CST से होगी रवाना से.

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि आज सुबह सांरगढ क्षेत्र के चंदाई गांव में सुखराम साहू के घर भोजन पकाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने से पत्नी लता साहू (25 वर्ष) और दो बेटे टिकेश साहू (सात वर्ष) और झलक साहू (तीन वर्ष) की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि हादसे के समय सुखराम साहू किसी कार्य से बाहर गया हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान- एक हफ्ते तक सील रहेंगे दिल्ली के बॉर्डर, आवश्यक सेवाओं के लिए मिलेगी छूट.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)