एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में दोबारा वृद्धि के बीच लंदन में फिर से लॉकडाउन की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्धि की आशंका के बीच लंदन में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

विदेश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में दोबारा वृद्धि के बीच लंदन में फिर से लॉकडाउन की संभावना

लंदन, 19 सितंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्धि की आशंका के बीच लंदन में दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

स्थानीय परिषद के नेताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लंदन के महापौर सादिक खान ने शुक्रवार को कहा कि इस बात को लेकर चिंता जतायी गई कि ब्रिटेन की राजधानी में संक्रमण के प्रसार में तेजी के चलते सख्त उपाय करना आवश्यक हो जाएगा।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने सीरिया में रूस का मुकाबला करने के लिए और सैनिक व बख्तरबंद वाहन भेजे.

खान ने कहा, '' यह लंदन में बढ़ रहा है, ऐसे में वायरस के प्रसार को काबू करने के लिए जल्द ही अतिरिक्त उपाय करने की आवश्यकता होगी।''

उन्होंने कहा, '' हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में विचार करेंगे जोकि पहले से ही ब्रिटेन के अन्य भागों में लागू किए गए हैं। मेरा निश्चित तौर पर यह विचार है कि हमें इस वायरस को फिर से फैलने देने का इंतजार नहीं करना चाहिए, जैसा कि छह महीने पहले हुआ था।''

यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा.

महापौर ने इस बात की भी पुष्टि की कि इस बार नए साल की पूर्व संध्या पर थेम्स नदी के किनारे होने वाला आतिशबाजी का कार्यक्रम नहीं होगा।

इस कार्यक्रम में हर साल करीब एक लाख से भी अधिक लोग जुटते रहे हैं।

लंदन में पिछले सात दिनों में संक्रमण के मामले प्रति एक लाख की संख्या पर 18.8 से बढ़कर 25 हो गए हैं।

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी डर जताया कि देश में एक बार फिर वायरस के मामलों के बढ़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).