नयी दिल्ली, आठ फरवरी लोकसभा में बुधवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
सदन में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान जब द्रमुक सांसद टी आर बालू ने अपनी बात समाप्त की तो कुछ विपक्षी सदस्यों ने सदन में कोरम नहीं होने की ओर आसन का ध्यान आकर्षित किया।
बीजू जनता दल के सदस्य बी महताब ने कहा कि कोरम की मांग होने पर इसके लिए घंटी बजाई जाती है जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरम की घंटी बजाये जाने का निर्देश दिया।
निर्धारित समय में कोरम पूरा नहीं होने पर अध्यक्ष ने करीब सात बजे कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले उन्होंने सदन की कार्यवाही को रात्रि आठ बजे तक बढ़ाने का निर्देश दिया था।
लोकसभा में कोरम पूरा होने के लिए कुल सदस्यों की कम से कम 10 प्रतिशत संख्या यानी न्यूनतम 55 सदस्य होना जरूरी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY