केंद्रापड़ा, 23 सितम्बर ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक दूरदराज के गांव में एक महिला और उसकी गर्भवती बेटी के शव पिछले चार दिन से सड़क किनारे रखे हुए हैं क्योंकि उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। दोनों महिलाएं मृत मिली थीं। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
राजनगर पुलिस थाना क्षेत्र में माहुलिया पंचायत के मनपाड़ा गांव में परिवार स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रविवार से ही पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहा है।
यह भी पढ़े | KKR vs MI 5th IPL Match 2020: KKR ने जीता टॉस, MI करेगी पहले बल्लेबाजी.
उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार डे ने बताया कि प्रमिला नाथ (45) और उसकी पुत्री सत्यप्रिया (22) के लापता होने की 19 सितम्बर को सूचना दी गई थी।
उन्होंने बताया कि एक दिन बाद उनके शव गांव के पास एक पोखरे के पास मिले थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Points Table Updated: CSK vs RR मैच के बाद यह रही आईपीएल 2020 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल.
डे ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान सत्यप्रिया के गर्भवती होने का पता चला था।
ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिलाओं की हत्या की गई है लेकिन पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीसी की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया था। बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत भी हत्या का एक मामला दर्ज किया गया और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
डे ने कहा, ‘‘हमने स्थानीय लोगों से शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY