IPL 2020 Points Table Updated: KKR vs RR मैच के बाद यह रही आईपीएल 2020 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बिच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की टीम ने मुंबई द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन का आगाज हो चूका है. चीन (China) से पुरे विश्व में फैले कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से आईपीएल (IPL) का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बिच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की टीम ने मुंबई द्वारा दिए गए 163 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू और फाफ डू प्लेसिस ने शानदार अर्द्धशतक लगाया.
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के लीग मैचों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली चार टीमें प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं. जहां क्वालीफायर्स मैच में पहले नंबर की टीम का दुसरे नंबर की टीम के साथ मैच होता है. क्वालीफायर्स मैच में जितने वाली टीम सीधे फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर जाती है. वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में नंबर तीन और नंबर चार की जीती हुई टीम के साथ क्वालीफायर्स मैच में हारने वाली टीम को एक और मौका दिया जाता है. इस मुकाबले में जितने वाली टीम को फाइनल में खेलने का मौका प्राप्त होता है.
| Rank | Team | P | W | L | T | NRR | Pts |
| 1 | Mumbai Indians | 13 | 9 | 4 | 0 | +1.296 | 18 |
| 2 | Royal Challengers Bangalore | 13 | 7 | 6 | 0 | -0.145 | 14 |
| 3 | Delhi Capitals | 13 | 7 | 6 | 0 | -0.159 | 14 |
| 4 | Kolkata Knight Riders | 14 | 7 | 7 | 0 | -0.214 | 14 |
| 5 | Sunrisers Hyderabad | 13 | 6 | 7 | 0 | +0.555 | 12 |
| 6 | Kings XI Punjab | 14 | 6 | 8 | 0 | -0.162 | 12 |
| 7 | Chennai Super Kings | 14 | 6 | 8 | 0 | -0.455 | 12 |
| 8 | Rajasthan Royals | 14 | 6 | 8 | 0 | -0.569 | 12 |
फाइनल मुकाबले में जितने वाली टीम को आईपीएल का खिताब प्राप्त होता है. इस दौरान पुरे सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज एवं पुरे सीजन में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने वाले गेंदबाज को क्रमशः ऑरेंज कैप (Orange Cap) और पर्पल कैप (Purple Cap) से नवाजा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

