देश की खबरें | मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव जनवरी में होने की संभावना : मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सागर (मप्र), छह दिसंबर मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उम्मीद है कि स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर अधिसूचना दिसंबर माह के अंत तक जारी हो सकती है।

यह भी पढ़े | बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कोरोना के गलत प्रबंधन के चलते हारे ट्रंप, पीएम मोदी ने लिए सही फैसले.

उन्होंने कहा, ‘‘ये चुनाव नए साल के पहले महीने जनवरी में हो सकते हैं। प्रदेश में नगरीय निकायों के लिए महापौर का चुनाव सीधे जनता के द्वारा ही होगा और इस सिलसिले में प्रदेश सरकार पहले ही अध्यादेश ला चुकी है और (28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होने वाले) अगले विधानसभा सत्र में उसे विधेयक के रूप में पेश कर पारित कराया जाएगा।’’

इंदौर एवं भोपाल नगर निगमों सहित महापौरों के पद एक साल से अधिक समय से रिक्त हैं। वर्तमान में इन नगर निगमों की कमान महापौर की जगह सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के हाथों में है।

यह भी पढ़े | गोवा के DGP मुकेश कुमार मीणा का बड़ा बयान, कहा- कोरोना की वैक्सीन आने पर ब्लैक मार्केटिंग का है खतरा.

मध्यप्रदेश की पूर्व कांग्रेस नीत सरकार ने महापौर पद के लिए पिछले दो दशक से अधिक समय से होने वाले प्रत्यक्ष चुनाव को बदलकर अप्रत्यक्ष रूप से कर दिया था, जिसके तहत महापौरों को वार्ड पार्षदों द्वारा मतदान से चुना जाना था।

लेकिन, प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे फिर बदलकर पहले जैसा ही कर दिया। इसलिए अब महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर होगा अर्थात शहर के मतदाताओं द्वारा उन्हें चुना जाएगा।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)