देश की खबरें | विरोध कर रहे किसानों को सुनें और उनके जख्मों पर मरहम लगाएं प्रधानमंत्री: राहुल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी चाहिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए।
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी चाहिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह भी कहा कि किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला जलाना एक बहुत ही खतरनाक परंपरा है और यह देश के लिए ठीक नहीं है।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘यह (पुतला जलाना) पूरे पंजाब में हुआ है। यह दुखद है कि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह का गुस्सा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को किसानों तक पहुंचकर उन्हें सुनना चाहिए और उनके जख्मों पर मरहम लगाना चाहिए।’’
उधर, राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब में विजयादशमी के दिन प्रधानमंत्री का पुतला जलाये जाने की घटना कांग्रेस ‘‘प्रायोजित’’ थी। उन्होंने कांग्रेस नेता पर ‘‘निकृष्ट और समाज को बांटने वाली राजनीति’’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में जो कुछ भी हो रहा है वह राहुल गांधी के इशारों पर किया जा रहा है। पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का शर्मनाक ड्रामा राहुल गांधी द्वारा निर्देशित है लेकिन यह अनपेक्षित नहीं है।’’
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

