नयी दिल्ली, एक अक्टूबर तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बंद होने की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी गयी है। साथ ही इसका मूलय दायरा संशोधित कर 116-120 रुपये किया गया है।
कुल 61 करोड़ रुपये का निर्गम बृहस्पतिवार को बंद होना था।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
नेशनल स्टॉक एकसचेंज पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, ‘लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्गम का प्रबंधन कर रहे बीआरएलएम (बुक रनिंग लीड मैनेजेर्स) ने शेयर बाजार को सूचित किया कि निर्गम बंद होने की तारीख बढ़ाकर 7 अक्ट्रबर, 2020 की गई है। कीमत दायरा भी 117-120 रुपये से संशोधित कर 116-120 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है।’’
इस बीच, एनएसई के पास बृहस्पतिवार को उपलब्ध सूचना के अनुसार कंपनी ने बिक्री के लिये 51,00,000 शेयर रखे हैं जबकि बोलियां 4,29,86,000 शेयरों के लिये आयी हैं। यह जारी निर्गम का 8.43 गुना है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.
पात्र संस्थागत नियोजन खरीदारों की श्रेणी में निर्गम को 45 प्रतिशत, गैर-संस्थागत श्रेणी में 5.39 गुना तथा खुदरा निवेशकों के मामले में 21.13 गुना अभिदान मिला है।
कंपनी ने प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी उद्देश्य में करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY