एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजरों में हल्की तेजी, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबार सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 44.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यह तेजी आयी।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजरों में हल्की तेजी, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

मुंबई, 25 अगस्त शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबार सत्र में तेजी बनी रही और बीएसई सेंसेक्स 44.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से यह तेजी आयी।

कारोबारियों के अनुसार किसी ठोस संकेत के अभाव और बाजार में बड़ी हिस्सेदारी वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मुनाफावसूली से तेजी पर अंकुश लगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 44.80 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,843.88 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 11,472.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। कंपनी का शेयर 4.39 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा एसबीआई, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में तेजी रही।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

दूसरी तरफ जिन कंपनियों के शेयर टूटे, उनमें एनटीपीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, एल एंड टी, इन्फोसिस और बजाज ऑटो शामिल हैं। इनमें 1.61 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

अमेरिका और चीन के पहले चरण के व्यापार सौदे को लेकर प्रतिबद्धता दोहराये जाने के बाद वैश्विक बाजारों में कुल मिलाकर सकारात्मक रुख रहा

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा...यह थोड़ी बढ़त के साथ लगभग स्थिर बंद हुआ। अमेरिका और चीन द्वारा पूर्व के व्यापार सौदे को लेकर प्रतिबद्धता दोहराये जाने और कोविड-19 टीके के मामले में प्रगति के बाद वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बावजूद यह स्थिति रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में जो तेजी थी, उस पर सूचकांक की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में नुकसान ने अंकुश लगाया। घरेलू स्तर पर ठोस संकेत के अभाव में बाजार अनिश्चितता में रहा। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहे और जब कभी संभव हो, मुनाफावसूली करें।’’

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत दो किस्तों में कुल 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री साथ-साथ करेगा।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में जापान का तोक्यो, दक्षिण कोरिया का सोल लाभ में रहे जबकि चीन में शंघाई और हांगकांग नुकसान के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार का मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.33 पर स्थिर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).