एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों मं हल्की से मध्यम बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुयी । राजधानी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भारत मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों मं हल्की से मध्यम बारिश

नयी दिल्ली, 18 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुयी । राजधानी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भारत मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुयी ।

मौसम अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है ।

उन्होंने बताया कि साढे पांच बजे शाम में आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गयी ।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में छिटफुट स्थानों पर ‘‘मध्यम से तेज बारिश’’ का पूर्वानुमान लगाया है ।

विभाग ने सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25 और 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).