जम्मू, 23 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू नगर निगम (जेएमसी)से शहर को आधुनिक एवं अधिक आकर्षक बनाने की विस्तृत योजना बनाने को कहा।
प्रवक्ता के मुताबिक सिन्हा ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेएमसी को शहर की सफाई और शहर के बड़े हिस्से को रोगाणु मुक्त करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उपराज्यपाल ने यह बात राजभवन में जेएमसी के महापौर चंदर मोहन गुप्ता और उप महापौर पूर्णिमा शर्मा के साथ बातचीत में कही।
इस दौरान महापौर और उप महापौर द्वारा उपराज्यपाल को कोविड-19 महामारी के खतरे को कम करने के लिए जेएमसी द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। उन्होंने राज्यपाल को जेएमसी की कार्यप्रणाली, मानव श्रम, मौजूदा आधारभूत संरचना और राजस्व आवश्यकताओं से भी अगवत कराया।
यह भी पढ़े | ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ के बाद अब आई ‘टेस्ट ट्यूब बछड़ा’.
इसके अलावा सिन्हा को जेएमसी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जैसे ठोस कचरा प्रबंधन, सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था, जल निकासी, स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यों की जानकारी दी गई।
सिन्हा ने कहा कि उनका प्रशासन जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है और जोर दिया कि लोगों को बेहतर जन सुविधाएं देने के लिए नगर निगम की कार्यशाली में निरंतर सुधार की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY