खेल की खबरें | लेवोनडोवस्की के गोल से बायर्न म्यूनिख जर्मन कप फाइनल में

बायर्न म्यूनिख की तरफ से इवान पेरिसिच ने 14वें मिनट में गोल किया लेकिन डैनी डा कोस्टा (69वें मिनट) ने दूसरे हाफ में फ्रैंकफर्ट को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद बेहतरीन फार्म में चल रहे लेवानडोवस्की ने 74वें मिनट में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

यह भी पढ़े | राहुल द्रविड़ ने कहा- वैक्सीन आ जाने तक क्रिकेट अलग तरह का होगा.

बायर्न म्यूनिख फाइनल में बायर लीवरकुसेन से भिड़ेगा जिसने मंगलवार को एक अन्य सेमीफाइनल में सारब्रूसकेन को 3-0 से हराया था। फाइनल चार जुलाई को बर्लिन में खेला जाएगा।

बायर्न म्यूनिख बुंदेसलीगा में भी खिताब की दौड़ में बना हुआ जहां उसने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी पर सात अंक की बढ़त बना रखी है। इस लीग में अब केवल चार दौर के मैच बचे हुए हैं।

यह भी पढ़े | एरॉन फिंच ने कहा- विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने पूरे विश्व में अपना दबदबा दिखाया है.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)