देश की खबरें | शार्लोट्सविले में हटायी जा रही ली की प्रतिमा

वर्षों के विवाद, सामुदायिक रोष और मुकदमेबाजी के बाद जनरल रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा को हटाया जा रहा है। श्रमिक शनिवार की सुबह से ही प्रतिमा को हटाने की तैयारी कर रहे थे। शहर के मेयर निकुया वाकर ने इस मौके पर वहां एक भाषण भी दिया।

इस प्रतिमा को हटाने की मांग 2016 में शुरू हुयी थी और इसका अंत 2017 में हिंसक "यूनाइट द राइट" रैली के साथ हुआ था। रैली में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

जिस पार्क में ली की मूर्ति लगी है, वहां शनिवार तड़के शांति थी और सुरक्षा के लिए बाड़ लगायी गयी है। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को सिर्फ केवल प्रतिमा ही हटाई जाएंगी और आसपास के पत्थरों को नहीं हटाया जाएगा।

प्रतिमा के बारे में अंतिम फैसला होने तक उसे एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)