विदेश की खबरें | लेबनान के आंतकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइली ड्रोन मार गिराने का दावा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, संगठन ने ड्रोन के प्रकार समेत कोई अन्य ब्योरा नहीं दिया है। संगठन के दावे के मुताबिक, ड्रोन इजराइल से सटी सीमा के उत्तर में स्थित जिबकिन गांव के पास मार गिराया गया।

इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि लेबनान में एक ड्रोन उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब इजराइली बल नियमित गतिविधियों में शामिल थे। प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने अरबी में कहा कि इस जानकारी का लीक होना कोई चिंता की बात नहीं है।

यह घटना लेबनान-इजराइल सीमा पर खासकर ‘चेबा फार्म्स’ नाम के विवादित क्षेत्र में हफ्तों के तनाव के बाद घटी है।

इस महीने की शुरुआत में इजराइली सैनिकों ने उन सैकड़ों लेबनानी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे जिन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों पर पथराव किया था।

इजराइल हिजबुल्लाह को सबसे गंभीर तात्कालिक खतरा मानता है और एक अनुमान के मुताबिक इस आतंकी संगठन के पास इजराइल को निशाना बनाने के मकसद से 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)